फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राहत... एपीएल कार्डधारकों को अप्रैल से मिलेगा 12 किलो आटा

Tue, 31 Mar 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के हजारों राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना राहत लेकर आया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने एपीएल उपभोक्ताओं के आटे के कोटे में एक किलो की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को 11 किलो के बजाय 12 किलो आटा मिलेगा। पिछले महीने आटे की मात्रा कम होने से उपभोक्ताओं को बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा था, जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से मार्च में निर्धारित मात्रा 14 किलो में से तीन किलो की कटौती कर केवल 11 किलो आटा दिया जा रहा था। इस कटौती के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया था और उन्हें बाजार से ऊंचे दामों पर आटा खरीदना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को देखते हुए विभाग ने इस बार कोटे में सुधार किया है।
इसके अलावा जिले की कई सस्ते राशन की दुकानों में मार्च महीने के दौरान चीनी का कोटा नहीं मिल पाया था। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग ने अप्रैल हेतु 8441 क्विंटल चीनी की एलोकेशन जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही चीनी की खेप डिपो में पहुंचेगी, तुरंत वितरण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही, डिपो में जल्द ही रिफाइंड तेल की उपलब्धता सुनिश्चित होने की भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


जिले में सस्ते राशन की दुकानों के उपभोक्ताओं को अप्रैल में 12 किलो आटा दिया जाएगा। पिछले महीने यह मात्रा 11 किलो थी। साथ ही जिले के लिए 8441 क्विंटल चीनी की एलोकेशन कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सकेगा। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें