फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ियार को तहसील का दर्जा मिलने से राहत : किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने चढ़ियार को तहसील का दर्जा मिलने पर आयोजित धन्यवाद समारोह में कहा कि धार चढ़ियार क्षेत्र की वर्षों पुरानी इस मांग के पूर्ण होने से हजारों लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करने पड़ेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क औषधि भी वितरित की। कहा कि धार चढ़ियार अस्पताल के लिए 10 नए बेड उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को फल भी बांटे। इस मौके पर अनुसूचित जाति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस रविंद्र राव, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें