पालमपुर (कांगड़ा)। बछवाई के गडेर गांव में पिछले दिनों आई आपदा को लेकर प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने गांव का दौरा किया। संजय चाहौन ने कहा कि बछवाई में जो आपदा पिछले दिनों आई थी, उससे हर आदमी व्यथित था। लेकिन अब उस हालात को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि बड़ी बात है कि अपने घर तबाह होने के बावजूद लोगों ने हौसला बनाए रखा है। चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और वायदा किया कि उन्हें जल्द ही ध्वस्त हुए घरों का पूरा मुआवजा सरकार की ओर दे दिया जाएगा। संवाद