फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रेडक्राॅस मेला आज, स्वास्थ्य की जांच समेत होंगी अन्य गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंगलवार को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रेडक्रॉस मेले लगाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ रस्साकशी समेत कई गतिविधियां और विभागों व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुल मिलाकर मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
मेले में विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा ज्ञानवर्धक व जागरूकता से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और सहायता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और दौड़ प्रतियोगिता जैसी कई खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। तंबोला भी मेले का खास आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री भी की जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। इनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच और छाती का एक्सरे किए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
रेडक्रॉस मेला समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मनोरंजन का एक समग्र मंच बनकर उभरेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
लकी ड्राॅ निकाला जाएगा

मेले के दौरान लकी ड्राॅ भी निकाला जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार लैपटाॅप और तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेफ्रिजरेटर, वाॅशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर प्यूरिफायर, सीलिंग फैन सहित कई अन्य आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी विजेताओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें