कांगड़ा। ब्लू स्टार लिमिटेड कालाअंब में पीआईएमआईएस ट्रेनिंग और अप्रेंटिस के 100 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 12 अक्तूबर को रोजगार उपकार्यालय कांगड़ा में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, आरएसी सहित संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास युवा पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय है। चयनितों को 16,000 से 20,800 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। अभ्यर्थियों को विभाग के पोर्टल पर पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संवाद