फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर अस्पताल को मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ

Sat, 10 Oct 2026 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डॉ रजत थापर
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में लंबे इंतजार के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। इससे हड्डी रोगों, फ्रैक्चर और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को अस्पताल में ही उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में कई महीनों से विशेषज्ञ का पद खाली था। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। इससे गरीब और बुजुर्ग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
करीब 800 से 900 ओपीडी वाले अस्पताल में रोजाना हड्डी रोगों से संबंधित मरीज पहुंचते हैं। विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश होने के बावजूद चिकित्सक के ज्वाइन न करने का मुद्दा संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला के माध्यम से उठाया था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत थापर ने ज्वाइन कर लिया है। अब मरीजों को अस्पताल में ही हड्डी रोगों के उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें