फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल में न्यूगल खड्ड की नीलामी होने के पूर्व विधायक ने किया विरोध

विज्ञापन
थुरल में न्यूगल खड्ड की नीलामी को लेकर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करते पूर्व विधायक जगजीवन पाल सहि - फोटो : Kangra
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र में न्यूगल खड्ड की नीलामी के विरोध में वीरवार को थुरल इलाके के कई गांवों के लोगों ने सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ सुजानपुर-पालमपुर सड़क पर धरना देकर चक्का जाम किया।
विज्ञापन

इसमें थुरल,गरडेड, बल्ह, हटनाला, बटाहण कोतवाल लाहड चल्लाह और डगेरा गांवों के लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क को बंद रखा। इस दौरान यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। यातायात अवरुद्ध होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इस संबंध में पूर्व विधायक और क्षेत्र के ग्रामीण मंगलवार को डीसी राकेश प्रजापति से धर्मशाला में मिले थे। पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि न्युगल खड्ड पर झूला पुल से लेकर डगेरा गांव तक सरकारी भूमि पर खनन के लिए नौ जनवरी को सरकार की ओर से नीलामी की जा रही है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन की नीलामी हुई तो वहां पर अवैध खनन धड़ल्ले से शुरू हो जाएगा। न्यूगल खड्ड के पास कई परिवार बसते हैं। अवैध खनन के कारण उनके घरों और जमीनों को भी खतरा पैदा हो गया है। अवैध खनन से इलाके में पानी का स्तर भी कम हो गया है। पूर्व विधायक ने सरकार से मांग की है कि न्यूगल खड्ड के पास सरकारी जमीन की नीलामी न की जाए, जबकि लोगों के विरोध को देख एसडीएम धीरा विकास जंवाल और भवारना के एसएचओ योगेंद्र सिंह और थुरल पुलिस के प्रभारी जगदीश चंद समेत कई जवान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें