फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानिया के खिलाफ शिकायत करने वाला मुकरा

Mon, 09 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर पुलिस थाने में पूर्व भाजपा विधायक राकेश पठानिया के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट के आरोप में दर्ज एफआईआर के मामले में यू टर्न आ गया है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां पीड़िता ने अब शिकायतकर्ता पर ही दुराचार का आरोप लगाया है। वहीं शिकायतकर्ता विजय सिंह ने थाने में शपथ पत्र देकर अपनी शिकायत वापस लेने की गुहार लगाकर सबको चौंका दिया। इस सारे प्रकरण के बीच नूरपुर पुलिस ने भी मामले की संजीदगी को देखते हुए अदालत में युवती के बयान दर्ज करवाए।

इस बीच पठानिया की अगुवाई में मिनी सचिवालय पहुंचे पीड़िता के परिजनों और गांववासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पीड़िता को अगवा करने और दुराचार के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता विजय सिंह पर उसे नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता के मुताबिक वह मलकवाल में आरोपी के पास सिलाई सीखती थी और 6 नवंबर को उसने नौकरी का झांसा देकर अपना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर नूरपुर कोर्ट में बुलाया।

वहां से आरोपी उसे एक गाड़ी में अपने साथ बिठाकर वापस आ गया। गाड़ी में उसके साथ जिला परिषद सदस्य सहित कुल चार लोग मौजूद थे। लेकिन आरोपी उसे घर छोड़ने की बजाय अपने साथ जबरन घर ले गया, जहां उसने रात को दुराचार किया। पुलिस ने मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएसपी महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा तो नहीं किया है। लेकिन आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे धकेलने का दावा जरूर कर रही है।

शिकायतकर्ता ने लगाई केस वापस लेने की गुहार
पूर्व विधायक राकेश पठानिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने वाले विजय सिंह निवासी खुआड़ा ने सोमवार को पुलिस को दिए शपथ पत्र में कहा है कि उसने जिला परिषद सदस्य के दबाव और बहकावे में आकर पूर्व विधायक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसे वह वापस लेना चाहता है।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से युवती को छुड़ाने गया था
पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि पुलिस ने कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते आनन-फानन में बिना मामले की तफ्तीश किए उनके खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर दी, जबकि वह पीड़िता के परिजनों के आग्रह पर उनके साथ पीड़िता को आरोपी के चुंगल से छुड़वाने गए थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें