राजा का तालाब (कांगड़ा)। गद्दी सिद्ध श्री बाबा शिब्बोथान भरमाड़ में 13 और 14 अप्रैल को 68वें अर्धवार्षिक श्री राम चरित मानस अखंड पाठ एवं आध्यात्मिक संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक एवं संचालक महंत सतीश वत्स ने बताया कि उक्त सम्मेलन में संकीर्तनचार्य, भागवतचार्य और संतवरिंद पहुंचेंगे। 13 अप्रैल को सुबह गणपति पूजन, अखंड ज्योति और कलश स्थापना के उपरांत आठ बजे श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। सम्मेलन की प्रथम बैठक दोपहर 12:15 से 03:15 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद लंगर का आयोजन होगा। संवाद