-रक्कड़, बैजनाथ और इंदौरा में भाजपा नेताओं ने जमकर साधा निशाना
-
रक्कड़/बैजनाथ/इंदौरा (कांगड़ा)। जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार को रक्कड़ में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में मंडल स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सहप्रभारी संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा व वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री सुदर्शन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्य सूद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रमण, ओबीसी मोर्चा से बलबीर धीमान, किसान मोर्चा जिला देहरा से राज कुमार, मंडल किसान मोर्चा से संजीव कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, बैजनाथ भाजपा मंडल ने भी बैजनाथ बाजार में नारेबाजी कर रैली निकाली। पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। हिम केयर योजना में नई-नई शर्तें थोंपी हैं। बिजली सबसिडी बंद होने की कगार पर है। पानी की दरों में बढ़ोतरी की तैयारी है। इस अवसर पर दोनों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन चौधरी, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा चौधरी, सुनील चौहान, चेतक कंवर, रोहित कपूर, शुभम कपूर और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।उधर, इंदौरा में भी जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता पूर्व विधायक रीता धीमान ने की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। रीता धीमान ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जब से विधायक सत्ता में आए हैं तब से इंदौरा का विकास ठप हो गया है। रैली में पूर्व वाइस चेयरमैन बीडीसी यशपाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष आदर्श शर्मा, हरदीप जसरोटिया, मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा मिंटू, चंचल कटोच, अभिमन्यु कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयसिंहपुर में आयोजित जन आक्रोश रैली में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान व अन्य कार्यकर्ता। जागरूक पा