जयसिंहपुर में यूजीसी के खिलाफ रैली निकाले सवर्ण समाज के लोग। जागरूक पाठक
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। यूजीसी ने नए नियमों के विरोध में रविवार को जयसिंहपुर में सवर्ण समाज के सैंकड़ों लोगों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नबीन कटोच और मोहिंद्र डढवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में यूजीसी कानून को निरस्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाई गई।
नबीन कटोच ने इसे काला कानून बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की। वहीं, मोहिंद्र डढवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कानून कोरोना से भी अधिक खतरनाक है, क्योंकि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को खत्म कर देगा। इस मौके पर रमेश जसरोटिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद