फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 21 को पौंग बांध विस्थापितों की जनसभा में भाग लेंगे राकेश सिंघा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर 21 नवंबर को पूर्व विधायक ठियोग और किसान सभा के महासचिव राकेश सिंघा राजा का तालाब में जनसभा करेंगे। इस दौरान उनकी अगुवाई में राजस्थान सरकार के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद भी होगा। साहित्यकार पंकज दर्शी ने बताया कि आरपार की लड़ाई में पूर्व विधायक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में राजा का तालाब में होने वाली 21 नवंबर की बैठक में मुख्य मुद्दा पौंग बांध विस्थापितों की समस्या का स्थायी समाधान करवाना रहेगा। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने दूरभाष पर वार्ता के माध्यम से बताया कि 55 वर्षों से राजस्थान सरकार के उत्पीड़न का शिकार पौंग बांध विस्थापितों के हितों के प्रति सरकारें कभी भी सजग नहीं रही हैं। राजस्थान सरकार के पक्षपात पूर्ण रवैय, हिमाचल सरकार का न साथ देंगे, न छोड़ेंगे वाला रवैया और केंद्र सरकार की अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें