फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में राकेश चौधरी का अंतिम संस्कार

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में किया गया। राकेश चौधरी के बड़े पुत्र अर्पित चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। चौधरी की अंतिम यात्रा में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर पहुंचे।
विज्ञापन


दिवंगत राकेश चौधरी के पिता बालकृष्ण, माता कौशल्या देवी, पत्नी शिवानी, पुत्र अर्पित और हर्षित सहित अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनकी पत्नी की सेहत में सुधार होने पर टांडा मेडिकल कॉलेज से उन्हें छुट्टी दे दी गई। 7 अक्तूबर को राकेश चौधरी और उनकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान पत्नी की हालत में तो सुधार आ गया था, लेकिन राकेश चौधरी की स्थिति नाजुक थी और 8 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें