फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में प्रभावी रहता है राजपूत और ओबीसी मतदाताओं का तबका

Wed, 19 Jun 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपचुनाव की जंग में एक बार फिर देहरा हलके के जातिगत समीकरण अपना असर दिखाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में संख्या बल में अधिक होने के कारण राजपूत और ओबीसी मतदाताओं का तबका प्रभावी रहता आया है। चुनावी जीत के समीकरण बनाने और बिगाड़ने में जातिगत वोट बैंक की भूमिका अहम मानी जाती रही है।
विज्ञापन

देहरा हलके में 84,942 मतदाता हैं। महिला वोटरों की संख्या 41,818 और पुरुष वोटरों की संख्या 43,124 है। जातिगत समीकरणों को देखें तो हलके में राजपूत मतदाता करीब 41 फीसदी यानी लगभग 35,000 के आसपास हैं। इसी तरह ओबीसी मतदाताओं का प्रतिशत लगभग 32 फीसदी है। ब्राह्मण मतदाता 12 फीसदी और एससी और एसटी मतदाता 15 फीसदी के करीब हैं। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से चुनावी चेहरे राजपूत हैं। ऐसे में दोनों के लिए राजपूत वोट बैंक को भुनाने के साथ ही अन्य जातियों के वोट बैंक पर अधिक से अधिक सेंध लगाना बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
पुनर्सीमांकन के बाद जसवां, परागपुर और ज्वालामुखी से कटकर देहरा विधानसभा क्षेत्र बना था। 2012 में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने भाजपा टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी, लेकिन कांग्रेस अभी एक बार भी हलके से जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। कांग्रेस हाईकमान अब सीएम सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के लोकल कनेक्शन को भांपकर बड़ा उलटफेर करने की फिराक में है। कांग्रेस कमलेश ठाकुर के सहारे देहरा से जीत का खाता खोलना चाह रही है।
विज्ञापन

देहरा हलके के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो 2012 में भाजपा से रविंद्र रवि की जीत के बाद स्थानीय मतदाता भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही नकारता रहा है। 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र रवि को 3,914 मतों से हराया था। कांग्रेस की कद्दावर प्रत्याशी विप्लव ठाकुर तीसरे नंबर पर रहीं थीं। जबकि, 2022 में भी दूसरी बार होशियार सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. राजेश शर्मा को 3,877 मतों से हराया था। जबकि, भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रमेश धवाला तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। साल 2022 के विस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह को 22,997 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. राजेश शर्मा को 19,120, भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत, निर्दलीय वरुण कुमार को 560, आप पार्टी के मनीष कुमार को 483 और बसपा के हरबंस सिंह को 213 मत मिले थे। जबकि, हालिया लोस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को देहरा हलके से 15,317 मतों की बढ़त मिली थी। अब लगभग डेढ़ साल बाद ही हो रहे उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक होशियार सिंह का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें