फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शतरंज में राजेश कटोच विजेता, अभिषेक रहे उपविजेता

Thu, 13 Mar 2025 08:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर के दौरान शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं का समापन बार रूम पालमपुर में हुआ। शतरंज में अधिवक्ता राजेश कटोच विजेता और अभिषेक सूद उपविजेता रहे। संयोजक एडवोकेट मुनीश कटोच ने बताया कि विजेता टीम को 3,100 रुपये नकद और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2,100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुनीश कटोच ने बताया कि कैरम बोर्ड डबल प्रतियोगिता का समापन भी हुआ, जिसमें अरविंद और साथी विजेता और अमित सूद और साथी उपविजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में भी विजेता को 3,100 और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2,100 रुपये ओर ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह में मुख्यातिथि सिविल न्यायाधीश अशोक कुमार ने पुरस्कार वितरण किए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और खेल ही हमें प्रेरित करते हैं कि जीवन में हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़े।
प्रतियोगिता के आयोजक अधिवक्ता मनीष कटोच ने सभी सहभागियों, खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। कैरम प्रतियोगिता में सोनू को प्रतिभाशाली खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। बार एसोसिएशन पालमपुर के अध्यक्ष राजेश कटोच और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सरोत्री, कीर्ति, दलजीत सिंह क्षितिज, परमार एवं भुवनेश चौधरी और इंदु चंदेल, विकास सूद और रोहित गुप्ता आदि अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। पारितोषिक वितरण समारोह का संचालन बार एसोसिएशन पालमपुर के महासचिव अधिवक्ता कुछ पटियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें