फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दाड़ी बाजार में बारिश का पानी बना परेशानी

Wed, 16 Sep 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी वार्ड में मंगलवार को ही बारिश के बाद सड़क पर जाम पानी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत दाड़ी बाजार में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार में कई दुकानों के बाहर भारी मात्रा में पानी जमा होने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी घंटों पानी जमा रहने से लोगों को आवाजाही के लिए बचकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही निकासी ठप हो जाती है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। उधर, दाड़ी वार्ड के पार्षद हर्ष ओबराय ने बताया कि बाजार के कुछ हिस्सों में नालियां ब्लॉक होने के कारण यह दिक्कत आई है। इसे जल्द ही दुरुस्त करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें