फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश से अंग्रेजों के जमाने का पुल बहा, 600 ग्रामीणों का संपर्क कटा

Sun, 22 Mar 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। तहसील मुल्थान की कोठी कोढ़ पंचायत में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। उहल नदी पर बना अंग्रेजों के समय का करीब 40 मीटर लंबा पत्थर का पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद रोलिंग गांव के लगभग 600 लोगों का संपर्क अपनी पंचायत और तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।
विज्ञापन

पुल टूटने से रोलिंग गांव के लोगों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान रक्षा देवी, प्रेम सिंह, सुरजीत और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल न होने से स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व प्रधान ने इस संबंध में तहसीलदार और बीडीओ मुल्थान को सूचित कर दिया है। ग्रामीणों ने विधायक किशोरी लाल से आग्रह किया है कि लोक निर्माण विभाग को जल्द नए पुल के निर्माण के आदेश दिए जाएं।
उधर, पीडब्ल्यूडी बीड़ के एसडीओ अरविंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों को खोलने के लिए दोनों ओर मशीनें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मौसम साफ रहता है तो सड़क मार्ग को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण वैकल्पिक रास्तों और सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें