फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में शाम ढलते ही बरसे मेघ, 13 डिग्री तक लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Mon, 28 Sep 2026 09:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में शाम को बारिश के बीच लाइटें जलाकर गुजरते हुए वाहन चालक। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। दिनभर बादलों के डेरे के बाद रविवार को शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और शाम के समय धर्मशाला का पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अचानक बढ़ी ठिठुरन के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, पहाड़ियों से उतरी घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शाम के वक्त तेज बारिश शुरू होते ही लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घरों की ओर लौटते दिखे। इस बारिश से सड़कों और खेतों में नमी बढ़ गई है।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ने की आशंका है। इन दिनों क्षेत्र में रबी की फसलों और मौसमी सब्जियों की बिजाई का काम जोरों पर है। किसान पालक, सरसों, धनिया, मटर, मूली, शलगम, टमाटर, गोभी और गाजर की बिजाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश और तापमान में आई गिरावट से नई बोई गई सब्जियों के अंकुरण और फसल को नुकसान पहुंचने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों बलबीर, अश्वनी कुमार और वीर सिंह ने बताया कि यदि आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख रहा और तापमान में और गिरावट आई, तो सब्जियों की शुरुआती पैदावार पर विपरीत असर पड़ सकता है। हालांकि, खेतों में नमी बढ़ने से कुछ फसलों को फायदा मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें