फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां न होने के कारण घरों व सड़क पर बह रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
पानी का निकासी न होने के कारण सकोह में सड़क पर बह रहा बारिश का पानी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर नौ सकोह में बरसात का सारा पानी लोगों के घरों और सड़कों पर बह रहा है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग कि लापरवाही के कारण बरसात का सारा पानी घरों में जा रहा है। लोगों ने कहा कि विभाग ने एक किलोमीटर तक नालियां तो बना दी, लेकिन जहां पानी की निकासी होती है, वहां उन्होंने कोई भी नालियां नहीं बनाई हैं। इससे सारा पानी लोगों के घरों की ओर तथा सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर बह रहे पानी का बहाव इतना तेज है कि वहां को छोटा बच्चा आसानी से बह सकता है। वहां के स्थानीय लोगों ने विभाग पर आरोप लगाए हैं कि उनकी लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पर रहा है। वहीं लोगों को भारी बारिश और पानी के कारण लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि आज ही उनके ध्यान में मामला आया है। तुरंत ही विभाग को इस बारे सूचित कर काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

लेबर न होने का हवाला दे रहा विभाग
लोक निर्माण विभाग को इस समस्या के बारे में बताया था, लेकिन विभाग के अधिकारी लेबर न होने का हवाला देकर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। बारिश के चलते वहां पर नाले के कारण कुछ घरों को खतरा पैदा हो गया। विभाग के पास लेबर नहीं थी तो काम ही क्यों शुरू कर दिया गया है। आज फिर विभाग के अधिकारियों को मौके पर समस्या के बारे में बताया जाएगा और कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुषमा रंधावा, नगर निगम के वार्ड नंगर नौ की पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें