धर्मशाला में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए शॉल ओढ़े लोग।संवाद
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को एक बार मौसम में फिर अपना मिजाज बदला है। मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। वहीं, दोपहर बाद धर्मशाला में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया और शाम के समय तेज बारिश हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर रुक-रुककर हिमपात भी होता रहा। बारिश होने से गेहूं सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस तो ली है, मगर मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के अलर्ट के चलते बेलदार सब्जियों को लगाने के लिए किसानों को इंतजार करना होगा। मौसम ठंडा होने और जमीन में नमी अधिक होने से बीज खेतों में सड़ सकते हैं।
जिला कांगड़ा में मंगलवार का हुई बारिश से जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को संजीवनी मिली है। मौसम विभाग की ओर से अभी बारिश का अलर्ट बताया गया है, जिससे पेयजल सोर्स और रिचार्ज हो जाएंगे और पानी की किल्लत दूर होगी। धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी से खड्डों-नालों में जलस्तर बढ़ेगा।
- दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग कांगड़ा