धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती में ग्राउंड टेस्ट की बारिश के कारण मैदान खराब
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत चौथे दिन आयोजित होने वाले ग्राउंड टेस्ट को रात को हुई बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। 1550 युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था लेकिन मैदान में पानी भरने और ट्रैक की स्थिति खराब होने के कारण दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण नहीं कराए जा सके। युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राउंड टेस्ट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जिन युवाओं का शारीरिक परीक्षण नहीं हो पाया है, उन्हें अब 25 जून को दोबारा बुलाया गया है। हालांकि, दिनभर भर्ती प्रक्रिया का अन्य कार्य जारी रहा। शाम तक पहुंचे अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई तथा उनकी लंबाई और सीने का माप लिया गया। ब्यूरो
धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती में ग्राउंड टेस्ट की बारिश के कारण मैदान खराब