जय बाबा लाखदाता छिंज मेला मंदोली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लोग। जागरूक प
इंदौरा/गंगथ/डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के प्रसिद्ध जय बाबा लखदाता छिंज मेला मंदोली का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सुविधा के लिए जल्द ही ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। छिंज मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायिका मीत कौर ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके गीतों पर लोग झूम उठे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, दंगल कमेटी के प्रधान ठाकुर जरम सिंह, पंचायत प्रधान बीना ठाकुर, अनीता शर्मा, पूर्व प्रधान हंसराज सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।