अमर उजाला इंपैक्ट
-अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था मुद्दा
-विधानसभा सत्र के दौरान गाड़ी के टकराने से टूटी थी रेलिंग
-
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी में धर्मशाला-पालमपुर मार्ग के कैंची मोड़ पर टूटी कंक्रीट की रेलिंग को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को ठेकेदार ने रेलिंग को ठीक करने का कार्य शुरू किया। करीब पांच माह बाद लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को शुरू करवाया। अमर उजाला ने 18 अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उस दौरान विभाग के मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता को 15 दिन के भीतर इस मरम्मत कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए थे।
जानकारी के अनुसार तपोवन में आयोजित विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन यहां गाड़ी टकराने से रेलिंग टूटी थी। सरकार के डर से विभाग ने आनन-फानन में वहां लोहे की रेलिंग लगा दी थी लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी स्थायी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
अमर उजाला में समाचार छपने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर कार्य को शुरू करवा दिया है। पहले विभाग की ओर से बजट न होने का हवाला दिया जा रहा था। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के सहायक अभियंता दशमेंद्र पाल ने बताया कि कैंची मोड़ पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
कटिंग
कटिंग
कटिंग