फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रघुनाथ सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 22 Sep 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वाभिमान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर (छत्तीसगढ़) के आशीर्वाद भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 राज्यों के 28 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर पार्टी विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शिंदे ने बताया कि बैठक में सत्ता के विकेंद्रीकरण और 73वें-74वें संविधान संशोधन के तहत ग्राम सभाओं को तीसरी सरकार के रूप में सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत दिसंबर तक 10 राज्यों में प्रदेश व जिला इकाइयों के गठन का लक्ष्य तय किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए रघुनाथ सिंह राणा को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। जीवन पात्रा को ओडिशा, विश्वजीत बोस को पश्चिम बंगाल और सौरभ भाटी को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें