फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राधा सूद बनीं पालमपुर की मेयर, नीलम को डिप्टी मेयर की कमान

Tue, 30 Jun 2026 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में मेयर राधा सूद, डिप्टी मेयर नीलम मलिक और अन्य पार्षद विधायक आशीष बुटेल के साथ। -स्रो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के ठीक एक महीने बाद आखिरकार पालमपुर को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया। 31 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही शहर को नई कार्यकारिणी का इंतजार था, जो सोमवार को खत्म हो गया। कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से राधा सूद को मेयर और नीलम मलिक को डिप्टी मेयर चुन लिया है।
विज्ञापन

चुनाव में 15 वार्डों वाले नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एडीसी विनय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पार्षदों में अपर पालमपुर से राधा सूद, मारंडा से नीलम मलिक, लोहना से इंद्र पाल, पालमपुर खास से रणजीत कौर, आईमा से शैलजा चौहान, सुग्घर से रविंद्र कुमार, घुग्गर खिलड़ू से कविता मिन्हास, बिंद्रावन से सविता राठौर, खलेट से रितेश ठाकुर, चौकी से मीनू देवी, राजपुर से किरना देवी, घुग्गर टांडा से ललित कुमार शर्मा, टांडा से अंचना, बनूरी से मोनिका शर्मा और होल्टा से राजकुमार शामिल हैं।
नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम आपसी समन्वय और जनहित की भावना के साथ काम करते हुए पालमपुर के विकास को नई गति देगी। उन्होंने सभी पार्षदों से विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, नगर निगम आयुक्त नेत्री मेती, एसडीएम डॉ. ओपी यादव, डीएसपी सुनील राणा, पूर्व मेयर गोपाल नाग, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, गोपाल सूद, अजय शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय सूद और दिलबाग सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें