फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोरम अधूरा, बैजनाथ में टला पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव

Fri, 12 Jun 2026 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंचायत समिति बैजनाथ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम के पूरा न होने पर आगामी तिथि तक के लिए स्थगित हो गया है। 17 पंचायत समिति सदस्यों की समिति में दोनों पदों के चुनाव के लिए 12 समिति सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य था लेकिन यह आंकड़ा पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आगामी तिथि को कोरम की आवश्यकता न होने पर 17 में से नौ की संख्या से ही दोनों पदों का चुनाव संभव होगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है लेकिन भाजपा समर्थित समिति सदस्यों के दो गुट होने के कारण बहुमत वाले गुट ने कोरम पूरा न होने के चलते अपने आप को इससे दूर रखा है। अब आगामी तिथि को भाजपा का यह गुट नौ सदस्यों के साथ दोनों पदों पर काबिज होने की कोशिश करेगा।
अब देखना यह होगा कि नौ सदस्यों की संख्या वाले इस गुट में आगामी तिथि तक एकजुटता रहती है या कांग्रेस और भाजपा का ही दूसरा गुट इसमें सेंधमारी तो नहीं करता है। भाजपा के दोनों गुट आपसी मनमुटाव भुला कर आगे आते हैं तो निश्चित तौर पर भाजपा दोनों पदों पर आसानी से काबिज होगी।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ सेंधमारी के सहारे कांग्रेस निश्चिंत है और अपनी जीत का दावा कर रही है। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि एक-दो दिन में चुनाव की आगामी तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें