फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बहस के बाद धक्का देकर पुल से नीचे गिराया, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुपक्यारा के दंदेल गांव में सोमवार दोपहर दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दूसरे को स्काड खड्ड पर बने पुल से धक्का दे दिया। इससे वह करीब 20 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल की पहचान हरीराम पुत्र घसीटू राम निवासी गांव दंदेल, डाकघर धुपक्यारा के रूप में हुई है। वहीं, स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम चंद पर धक्का देने के आरोप लगे हैं। पुलिस को दिए बयान में हरीराम ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह और पुरुषोत्तम चंद एक ही बस में अपने घर लौट रहे थे।
घर के पास बस से उतरने के बाद जब दोनों दंदेल पुल से होकर अपने-अपने घर की ओर जा रहे थे तो किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान पुरुषोत्तम चंद ने हरीराम को पुल से धक्का दे दिया, जिससे वह करीब 20 फुट नीचे खड्ड में गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल को उसके भाई और आरोपी पुरुषोत्तम ने ही टैक्सी के माध्यम से नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। घायल के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। -संदीप शर्मा, डीएसपी बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें