फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीपीएस सकड़ी में लोक सेवा केंद्र भवन का किया उद्घाटन

Tue, 15 Oct 2024 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सकडी में लोक मित्र केंद्र का शुभारंभ करते किशोरी लाल
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने सोमवार को सकड़ी पंचायत में 7.50 लाख रुपये की लागत से बने लोक सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, किसानों-बागवानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी सुधारने के लिए नई योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। विकास निरंतर प्रक्रिया है और विकास की कोई सीमा नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी में जल्द कक्षाएं आरंभ की जाएगी, ताकि यहां के बच्चे किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकें। सकड़ी में सोलर लाइट्स के प्रोजेक्ट के लिए जगह चिह्नित कर ली है। औपचारिकताएं पूरी करके सोलर प्रोजेक्ट का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि दयोडा से बही सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। शेष बचे कार्य के पूर्ण होने के बाद बस सुविधा भी आरंभ की जाएगी। उन्होंने पंचायत घर के पीछे चारदीवारी, भराड़ी पुली के निर्माण, गुरु रविदास मंदिर के पास सराय, भराड़ी में वर्षा शालिका के लिए संबंधित विभागों को प्राक्लन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा रखी गई मागों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, प्रधान सकड़ी बबीता कुमारी, उपप्रधान सकड़ी कुलदीप नलहोच, मनोज कपूर, बलबीर राणा, जगत सिंह, कुलदीप सोनी, संसार राणा, रवि स्याल, अशोक कटोच, डॉ. जोशी, मेहर चंद, कृष्ण कटोच, त्रिलोक धीमान, विजय कटोच, एसडीओ विद्युत बोर्ड सुभाष कपूर, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें