फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

विज्ञापन
ज्वाली में वन महोत्सव कार्यक्रम में जामुन का पौधा रोपित करते कृषि मंत्री चंद्र कुमार स्तोत्र।
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के ढन में 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत जवाली में जामुन का पौधा रोपित कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से वन क्षेत्र का विस्तार और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को शामिल कर पौधरोपण किया जाएगा। योजना के तहत वन मंडल नूरपुर में 31 हेक्टेयर भूमि पर 12 जगह पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष वन मंडल नूरपुर में पौधरोपण अभियान के तहत 257 हेक्टेयर भूमि पर लगभग दो लाख 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें