फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत दें : सीएम सुक्खू

Wed, 02 Jul 2025 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री सु​खविंद्र सुक्खू। स्रोत: व
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। फोरलेन निर्माण से शाहपुर, द्रमण और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को आ रही समस्याओं को विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पीडब्ल्यूडी के सचिव और एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को प्रभावितों को राहत पहुंचाने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डीसी कांगड़ा को भी बारिश से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि शीघ्र मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके साथ ही क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के चलते अव्यवस्थित ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए एसपी कांगड़ा को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन को अब शीघ्र राहत एवं पुनर्व्यवस्था कार्य में जुट जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिमला लौटकर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं, जिससे प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन


हमीरपुर रवाना होने से पूर्व सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे धर्मशाला से हमीरपुर के नादौन के लिए रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व उन्होंने धर्मशाला परिधिगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नादौन पहुंचकर उन्होंने ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर से संभावित खतरे की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें