फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, 19 को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर

Sun, 15 Nov 2026 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कचहरी अड्डा में तीसरे दिन धरने पर बैठे हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य। -स
विज्ञापन
कहा, सरकार की ओर से घोषित पांच फीसदी महंगाई राहत पेंशनरों के साथ भद्दा मजाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय धर्मशाला में दूसरे दिन भी पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिला संयोजक रविंदर राणा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के 100 से अधिक पेंशनरों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को उठाया।
शनिवार को समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई और वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं किया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम के पास मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 10 से 15 हजार पेंशनरों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। कहा कि सरकार की ओर से घोषित पांच फीसदी महंगाई राहत पेंशनरों के साथ मजाक है। सरकार ने अभी तक महंगाई राहत की पिछली किस्तों का भुगतान भी नहीं किया है। पेंशनरों ने छठे वेतन आयोग के लंबित एरियर और महंगाई राहत की शेष 13 प्रतिशत किस्तों को जल्द जारी करने की मांग उठाई।
शनिवार को तीसरे दिन भारतीय राज्य पेंशनर संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद ने उपस्थित होकर धरने का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार के कथित चाटुकार और स्वयंभू नेताओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। संयुक्त संघर्ष समिति के 18 बड़े संगठनों की ओर से पेंशनरों के हित में चलाए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संबंधित नेता को ऐसी गतिविधियों से बाज आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही धरने में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं भी उठाई गईं। उन्होंने कुल आठ फीसदी महंगाई राहत जारी करने के साथ करीब 50 हजार रुपये की लंबित देनदारी का भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, धर्मशाला शहरी उपाध्यक्ष देसराज पठानिया सहित दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें