फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अधवानी में स्टोन क्रशर का विरोध, चक्का जाम की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अधवानी-जखोटा पंचायत सीमा पर प्रस्तावित स्टोन क्रशर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टोन क्रशर लगाए जाने की आशंका के चलते क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर वीरवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों सुशील कुमार, अजय कुमार, अजीत सिंह, सतवीर सिंह, निधि, अनुवाला आदि का कहना है कि यदि क्षेत्र में स्टोन क्रशर स्थापित किया गया तो इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। पेड़ों की कटाई, वायु और ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ अवैध खनन की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि क्रशर लगने की स्थिति में उनकी कृषि भूमि बंजर हो सकती है। वहीं, आसपास बसे लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने खनन माफिया मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रशासन से इस परियोजना को तत्काल रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत प्रधान सुमित राणा ने कहा कि पंचायत पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है और किसी भी सूरत में क्षेत्र में स्टोन क्रशर स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें