फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रवक्ताओं की वेतन कटौती का किया विरोध

Thu, 26 Mar 2026 08:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा ने क्लास बी कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत की कटौती का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष सिकंदर मिन्हास ने कहा कि प्रवक्ता 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं एरियर की कुछ आंशिक राहत की आस लगाए बैठे थे। बी श्रेणी में जो कर्मचारी आते हैं वे अधिकतर मध्यम वर्ग से संबंध रखते हैं। ऐसे कठोर वित्तीय निर्णय न केवल प्रवक्ताओं के मनोबल पर कुठाराघात करेंगे बल्कि उनकी कार्यक्षमता पर भी विपरीत असर डालेंगे। जिला कांगड़ा के समस्त प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस निर्णय पर पुन:विचार किया जाए। इसे अविलंब वापस लिया जाए। जिन प्रवक्ताओं की वार्षिक वेतन वृद्धि बोर्ड मानकों से कम परिणाम देने पर रोकी गई है उसे पुन: बहाल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें