फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 19 Jan 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठण्डल में गुरु पर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर श्रीगुरु गोबिंद महा
विज्ञापन
आज सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। गुरु पर्व पातशाही दसवीं के उपलक्ष्य पर तपस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल राजा का तालाब में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 358वें प्रकाश दिवस पर तीन दिवसीय कीर्तन दरबार समागम, नगर कीर्तन और अमृत संचार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
शनिवार दोपहर बाद पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल से धमां, जाझवां, कस्बा राजा का तालाब, वरोह से होते हुए वापस तपस्थान कुठंडल तक नगर कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं नंगे पांव, हाथों में झाड़ू लेकर शोभायात्रा के लिए रास्ता साफ करते हुए आगे चलती रहीं। इस मौके पर गुरु प्रेमी भक्तों ने कस्बा राजा का तालाब में राहगीरों और संगत को गुरु का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सेवादार बाबा लवप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। वहीं 10 बजे अमृत संचार होगा। दोपहर बाद तीन बजे तक रैन सवाई कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थे एवं गद्दी नशीन संत महात्मा कीर्तन और सत्संग के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा रविवार दोपहर बाद अटूट लंगर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें