फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पिंगल नाला में वाटर बॉडी निर्माण की प्रक्रिया तेज

Mon, 22 Jun 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहर में जलीय मनोरंजन (वाटर बेस्ड रिक्रीएशन) सुविधाओं के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम धर्मशाला ने पिंगल नाला क्षेत्र में वाटर बॉडी निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसकी राशि जल शक्ति विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष के बजट में जलीय मनोरंजन और वाटर बॉडी विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की थी। इसके तहत प्रस्ताव तैयार करने के लिए जल शक्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। जल शक्ति विभाग की टीम ने संबंधित स्थल का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान जल स्रोतों की उपलब्धता, भूमि की संरचना और भविष्य में जल भंडारण की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे नगर निगम को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर परियोजना की ड्राइंग और वास्तविक लागत तय की जाएगी।
परियोजना के पूरा होने पर धर्मशाला में जलीय मनोरंजन की नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है। इससे शहर की आकर्षण क्षमता बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

योजना के लिए नगर निगम की ओर से विभाग को 70 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। विभाग की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम को सौंपी जाएगी और अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -सुमित विमल कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, धर्मशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें