फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संजीव सोनी बने भारत विकास परिषद पालमपुर के अध्यक्ष

Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा का 2026-27 का वार्षिक चुनाव प्रांत पर्यवेक्षक एवं प्रांत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कौल की मौजूदगी में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष संजीव सोनी को शाखा अध्यक्ष चुना गया। अनूप कुमार शर्मा को शाखा सचिव और शीला गुप्ता को शाखा कोषाध्यक्ष चुना। पिछले दिनों पालमपुर शाखा के वरिष्ठ सदस्य अनिलेंद्र कटोच के आकस्मिक निधन पर मौन भी रखा। पूर्व प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र बंटा, मनोज रत्न, प्रांतीय संपर्क प्रमुख सुदर्शन वासुदेवा, डॉ. राजेश महाजन, रविंद्र शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, जयसिया राम समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें