फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: किराये पर दिए जा रहे निजी वाहन, नियमों के साथ टूट रही टैक्सी ऑपरेटरों की कमर

Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में बाइक और स्कूटी किराये पर देने का नया चलन टैक्सी ऑपरेटरों की कमर तोड़ रहा है। साथ ही नियमों को ताक पर रखकर निजी नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों को पर्यटकों को किराये पर दिया जा रहा है। सफेद नंबर प्लेट वाले इन वाहनों के पर्यटकों की ओर से मनमाने ढंग से चलाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। टैक्सी चालकों का कहना है कि उन्होंने कई बार परिवहन विभाग और आरटीओ को इस समस्या की जानकारी दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में धर्मशाला में हुए आईपीएल मैच के दौरान यह स्थिति और स्पष्ट हुई, जब सैलानी टैक्सियों के बजाय निजी नंबर वाली स्कूटी और बाइकों से शहर में घूमते नजर आए। आईपीएल मैच के दिन भी टैक्सी कारोबार 40 से 50 फीसदी तक ही रहा।
विज्ञापन

टैक्सी चालक...

बाइक ऑन रेंट के नाम पर कुछ लोग धर्मशाला में व्यक्तिगत वाहनों को सैलानियों को रेंट पर देकर अपनी कमाई कर रहे हैं। इस समस्या के बारे में आरटीओ को भी बताया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कुछ लोग बिना पंजीकरण वाले दोपहिया वाहनों को रेंट पर देकर सैलानियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर टैक्सी कारोबार पर पड़ा है।

- वरुण ठाकुर, अध्यक्ष, ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑल हिमाचल टैक्सी एसोसिएशन कांगड़ा




बाइक ऑन रेंट के कारण टैक्सी कारोबार काफी कम हो गया है। आईपीएल मैचों के दौरान भी काम 40 से 50 फीसदी तक ही रहा। अधिकतर सैलानी टैक्सी बुक करने के बजाय दोपहिया वाहन रेंट पर ले रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालक सरकार को हर टैक्स देता है लेकिन बिना पंजीकरण वाहन देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


- अशोक शर्मा, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन भागसूनाग




विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। अगर किसी के पास निजी व्यक्तिगत नंबर प्लेट वाले वाहन पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं ऐसा हो रहा है तो इसकी जानकारी विभाग को दे सकते हैं। - मनीष कुमार सोनी, आरटीओ धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें