पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा कांगडा का बाजार
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक सतर्कता एवं समाज कल्याण सभा हटवास, नगरोटा बगवां ने पहलगाम में हुए निहत्थे हिंदुओं पर पाक समर्पित कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा और रोष व्यक्त किया। सभा के अध्यक्ष कैप्टन कर्म सिंह धीमान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब पूर्व-सैनिक पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और पीड़ित परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करे। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वे पाकिस्तान के साथ आर पार की लड़ाई होनी चाहिए। महज इक्का-दुक्का हल्की-फुल्की स्ट्राइक करने का वर्तमान में कोई मतलब नहीं रह गया है। अगर जरूरत पड़े तो हम बूढ़े पूर्व-सैनिक आज भी सीमा पर जा कर देश के लिए अपना खून बहा सकते हैं।