धर्मशाला/कांगड़ा/ज्वालामुखी। एचएएस अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने वीरवार को दोपहर बाद एडीएम धर्मशाला का पदभार ग्रहण किया। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा को हाल ही में एडीएम धर्मशाला के पद पर नियुक्ति मिली है। एडीएम का पदभार संभालने से पूर्व शिल्पी बेक्टा वीरवार को ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा माथा टेकने पहुंची। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार देहरा सुभाष और तहसीलदार परागपुर चिराग भी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों ने उनसे से विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंदिर अधिकारी नीलम राणा, जेई विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली और उमाकांत ने उनको माता की तस्वीर और चुनरी भेंट की। इसके बाद उन्होंने एडीएम धर्मशाला के पद पर ज्वाइन किया। इस मौके पर एडीएम कार्यालय के स्टाफ ने उनका स्वागत किया। ज्वाइनिंग के बाद शिल्पी बेक्टा ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात की। ब्यूरो