फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का दौरा : पालमपुर-बैजनाथ में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 अप्रैल को चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। राष्ट्रपति की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालमपुर और बैजनाथ उपमंडलों में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान और हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक दोनों उपमंडलों में किसी भी प्रकार के एयरो स्पोर्ट्स की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी।
जिला दंडाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कई मंत्रियों और अतिविशिष्ट व्यक्तियों के पालमपुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी के लिए ड्रोन या एरियल सर्विलांस उपकरणों के उपयोग की छूट रहेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला प्रशासन को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें