फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लाहौल की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान की प्रस्तुत

Fri, 09 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। स्रो - फोटो : mathura
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पीपल फॉर हिमालयन डेवलपमेंट कुल्लू की ओर से वीरवार को राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के सहयोग से ''''जुले पोस्टर प्रतियोगिता'''' का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और लाहौल क्षेत्र में आने वाले लोगों में लाहौल और स्पीति की जैव विविधता, लोककथाओं, वास्तुकला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। इस मौके पर प्रांशुल ठाकुर की लाहौल के भोजन, दिया शर्मा की जैव विविधता, निहारिका शर्मा की संस्कृति पर प्रस्तुति और अर्पिता मेंगी की लोक कथाओं को बेहतरीन पाया और इन प्रविष्टियाें का चयन किया। इन विजेताओं को उनके रचनात्मक और अर्थपूर्ण पोस्टर डिजाइनों के लिए पीएचडी कुल्लू, प्रो. (डॉ.) दीपक बंसल (निदेशक-सह-प्राचार्य, आरजीजीईसी), डॉ. सतीश कटवाल (विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर), आर्किटेक्ट रोहित ठाकुर और आर्किटेक्ट ओजस्वी जगिथ्ता (सहायक आचार्य, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर) की ओर से प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें