फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायती राज चुनाव की तैयारियां पूरी, 150 बसों में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी 18 विकास खंडों की 288 पंचायतों में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान कर्मियों और चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित व समय पर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की करीब 150 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सभी पोलिंग पार्टियों को पूरी चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि आगामी 26 मई को जिले की 288 पंचायतों में सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोलिंग बूथों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे और अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में किस ब्लॉक की कितनी पंचायतों में होगा मतदान
विकास खंड-पंचायत
सुलह-17
नगरोटा बगवां-12
फतेहपुर-18
नगरोटा सूरियां-19
कांगड़ा-16
पालमपुर-14
बैजनाथ-15
नूरपुर-18
भवारना-11
देहरा-20
पंचरुखी-10
रैत-22
धर्मशाला-13
सुरानी-20
परागपुर-21
लंबागांव-17
बड़ोह-6
इंदौरा-19
चुनाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, नंबर जारी
धर्मशाला। पंचायती राज चुनावों के सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त (डीसी) हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, विभिन्न गतिविधियों के समन्वय और शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय डोगरा को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01892-292372 जारी किया गया है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतत कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें