फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य स्तरीय होली मेले में खेल के साथ बेबी और डॉग शो की भी तैयारी

Sat, 11 Jan 2025 08:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद विधायक आशीष बुटेल,एसडीएम नेत्र
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय पालमपुर होली मेले को लेकर होली मेला कमेटी की अध्यक्ष एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक हुई। महोत्सव के दौरान प्रदर्शनियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, फ्लावर शो, फैंसी ड्रेस, बेबी शो, डॉग शो और विभिन्न कमेटियों की झांकियों आदि के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने विशेष रूप से भाग लिया। आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव अपना विशेष महत्व है और वर्षों से उत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास से हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होली महोत्सव सरकार या किसी पार्टी का उत्सव नहीं, बल्कि लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। सभी के सामूहिक सहयोग से पालमपुर होली के महत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पालमपुर होली के स्तर को बढ़ाने और अधिक आकर्षित बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। पालमपुर होली से लाखों लोगों भावनात्मक जुड़ाव है और आयोजन समिति को उत्सव को अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को उत्सव की भव्यता को बढ़ाने के लिए लोगों से सुझाव भी आमंत्रित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सभी कार्यक्रमों, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, दंगल, प्रदर्शनियों और अन्य सभी गतिविधियों को अधिक मनोरंजक बनाकर सभी सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। सभी विभाग प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का के प्रसार-प्रचार को सुनिश्चित बनाएं। विधायक ने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इससे पहले एसडीएम पालमपुर एवं उत्सव समिति की अध्यक्ष नेत्रा मेती ने विधायक का स्वागत किया और बैठक को संचािलत किया। उन्होंने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया। बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, निगम पार्षद, त्रिलोक चंद, पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरिंद्र सूद, प्रोबेशनर आईएएस अंजलि गर्ग, तहसीलदार साजन बग्गा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान सहित विभिन्न कमेटियों के संयोजक उपस्थित, समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें