डरोह (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला डरोह में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव हुए। अध्यक्ष प्रवीण जम्वाल और उपाध्यक्ष पंकज चौधरी को चुना गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार चौधरी ने इस मौके पर बसकेहड़ पंचायत के प्रधान बेबी देवी, उपप्रधान सुरजीत जम्वाल, डरोह पंचायत उपप्रधान अजय चौधरी, पूर्व प्रधान पंकज चौधरी, पूर्व मुख्याध्यापक रवींद्र राणा, पूर्व अध्यापक अवतार राणा, स्कूल के प्रवक्ता व अध्यापक और अधीक्षक नीरज धीमान मौजूद रहे। करीब 250 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। संवाद