डरोह (कांगड़ा)। एंजल पब्लिक स्कूल भवारना में सत्र 2026-27 के अंतर्गत पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर-कक्षा अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में पहली कक्षा की सात्विका और दूसरी कक्षा की रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में पहली की मायरा और दूसरी की अद्विका प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर-सदन अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में वायु सदन की तीसरी कक्षा की अवनी और चौथी कक्षा की आनवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पृथ्वी सदन के चौथी कक्षा के अव्यान सूद और पांचवीं कक्षा की आराध्या ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद