रक्कड़ (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल शांतला के अंतर्गत आने वाले गांवों में 13 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल शांतला के सहायक अभियंता अमर चंद ने बताया कि बिजली की आवश्यक मरम्मत, भरोली-जदीद उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर के लिए निर्माण और 33/11 केवी के आइसोलेटर की मरम्मत के चलते सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। कार्य के दौरान तहसील रक्कड़ के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद