फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मझैरना की शैलजा शोधकर्ता के पद पर चयनित

Wed, 19 Aug 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। मझैरना गांव की डॉ. शैलजा शर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलरेटर सेंटर, नई दिल्ली में शोधकर्ता (पोस्टडॉक्टोरल साइंटिस्ट) के पद पर हुआ है। उत्कृष्ट शोध, पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य के प्रति समर्पण के लिए उन्हें पूर्व में ''''यंग साइंटिस्ट अवार्ड'''' से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. शैलजा के पिता भूपिंद्र शर्मा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एएसआई हैं। माता अंजना शर्मा निजी स्कूल की संचालिका हैं। डॉ. शैलजा ने उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें