जालग (कांगड़ा)। 33/11 केवी सब स्टेशन पट्टी के तहत 11 केवी टटैहल, 11केवी पंचरुखी और 11केवी घाड़ फीडर का उचित रखरखाव कार किया जाएगा। इस कारण पंचरुखी, बालू, देओग्रां, बंड विहार, नडली, रामनगर, दलीपनगर, बाहड़ू, लदोह, टटैहल, मोलीचक्क, होलसू, आईटीआई सलियाना, पट्टी, घाड़, बोदल, अंद्रेटा, बंडू, भरवाना, चथम्मी, खुरड़ पट सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता मोहित ठाकुर ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद