धर्मशाला/जयसिंहपुर/बैजनाथ। विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 और चढ़ियार के तहत 27 अगस्त को लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट का कार्य किया जाएगा। इस कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। धर्मशाला उपमंडल के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी के अनुसार मस्तपुर, ईच्छी, अपर चैतड़ू और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कट लगेगा। मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
वहीं, चढ़ियार उपमंडल के सहायक अभियंता ओम प्रकाश राणा ने बताया कि लाइनों के समीप पेड़ों की छंटाई के कारण डोली, रुपेड़, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू और डगोर आदि क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। संवाद