धर्मशाला। 33/11 केवी तोतारानी सब स्टेशन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 6 मई को सुबह 9ः30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण नड्डी, सतोवरी, धियाल, बरनेट, चांदमारी, भतल्ला, डल लेक, तोतारानी, टैंगलवुड, टीसीवी, भागसूनाग, धर्मकोट, हीरू, गलू और आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद